17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्ति दिखाना भी हर किसी के बस की बात नहीं.. उदाहरण हैं जयपुर ये दो युवक

बाद में पुलिस ने युवराज सिंह की शिकायत पर स्कूल संचालक के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
ghar- ghar tiranga har ghar tiranga

ghar- ghar tiranga har ghar tiranga

जयपुर
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों के बीच हजारों जगहों और संस्थानों में तिरंगा फहराया गया लेकिन एक जगह ऐसी भी रही जयपुर शहर में जहां पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। बड़ी बात ये कि इस बारे मे दो चलते दो युवकों की देशभक्ति जागी।

उन्होंने हिम्मत कर इसकी शिकायत की लेकिन दोनो को पीटा गया और वहां से दौड़ा दिया गया। बाद में दोनो युवकों ने पुलिस थाने मे केस दर्ज करा दिया। मामला करधनी थाना इलाके का है। इलाके में स्थित एक स्कूल में तिरंगा उल्टा फहराया गया था।

स्कूल के पास से गुजर रहे युवराज और उनके दोस्त ने तिरंगा उल्टा देखा तो इस बारे में स्कूल संचालक से बातचीत करने जा पहुंचे। स्कूल संचालक और स्टाफ ने तिरंगा सीधा करना तो दूर उल्टे दोनो युवकों से मारपीट और गाली गलौच की। मामला बढ़ा तो पुलिस को भी बुला लिया गया।

बाद में पुलिस ने युवराज सिंह की शिकायत पर स्कूल संचालक के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उल्टा फहराए गए तिरंगे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।