
राजस्थान में आरपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 80 DSP बने एडिशनल एसपी
RPS Officers Promotion : जयपुर। पुलिस निरीक्षक से उप अधीक्षक व उप अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए बुधवार गृह विभाग ने डीपीसी की। उप अधीक्षक के 65 पदों के लिए हुई डीपीसी में 41 पात्र मिले। अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व अन्य कारणों से लिफाफे बंद किए गए हैं। उनके खिलाफ लम्बित मामले के निर्णय के अनुसार ही पोदन्नति तय होगी। इसी तरह आरपीएस के जूनियर स्केल से सीनियर स्केल के लिए हुई पदोन्नति में 80 अधिकारियों को उप अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पांच अधिकारियों के लिफाफे बंद किए गए हैं।
27 कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
बीकानेर। शिक्षा विभाग के 27 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के अनुसार 20 कनिष्ठ सहायक एवं 7 सहायक कर्मचारी पद पर अभ्यर्थियों की अनुकम्पात्मक नियुक्ति की गई है। राज्य से बाहर की डिग्रियों एवं प्रमाण पत्र के सत्यापन, वैधता एवं मान्यता के संबंध में जांच कर जिला आवंटन किया जाएगा।
शैक्षिक तथा प्रशैक्षिक संबंधी योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। मोदी के अनुसार मृत राज्य कर्मचारियों के परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी, केन्द्र, निगम बोर्ड या उपक्रम में कार्य ग्रहण तिथि तक कार्यरत नहीं होना चाहिए। मृतक की पुत्री की नियुक्ति के लिए अनुमोदन किया गया हो तो पदस्थापन के समय अविवाहित होना जरूरी है। साथ ही आश्रितों के पालन पोषण एवं भरण पोषण करने की लिखित जिम्मेदारी लेनी होगी।
Published on:
24 Jan 2024 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
