वहीं, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। ऐसा कर ये लोग सत्ता हासिल करना चाहते थे। इनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पर्यवेक्षक अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक को संबोधित किया। संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, सचिव देवेंद्र यादव, विवेक बंसल और तरुण कुमार और काजी निजामुद्दीन मौजूद रहे।