
कांग्रेस नेता के रिसोर्ट में ठहरे थे राजस्थान भाजपा के पांच विधायक
सीकर रोड पर भाजपा विधायकों को ठहराने के मामले में नया खुलासा है। जिस रिसोर्ट में विधायकों को ठहराया गया, वह कांग्रेस नेता है। यही नहीं ये नेताजी सेवादल के साथ—साथ प्रदेश टीम में भी रह चुके हैं। यही नहीं ये नेताजी निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी करीबी हैं। दरअसल किशनगंज विधायक ललित मीणा के पिता हेमराज मीणा ने खुलासा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह मंगलवार को कुछ विधायकों को वसुंधरा राजे से मिलाने के लिए जयपुर लाए थे और सीकर रोड स्थित एक रिसोर्ट में उन्हें ठहराया गया। जब मेरे बेटे (ललित मीणा) को कुछ गड़बड़ लगी तो मैं उसे लेने पहुंचा तो मुझे भी नहीं मिलने दिया गया।
मारपीट पर उतारू थे
हेमराज ने दावा किया है कि ललित मीणा सहित पांच विधायकों को रिसोर्ट में रोका गया था। जब मैं वहां गया तो विधायक कंवरलाल ने हमें रोक लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। कंवर लाल यही कह रहे थे कि दुष्यंत सिंह से बात करो। वह बोलें तो ले जाओ। मैने दुष्यंत सिंह को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। रिसोर्ट में कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, मनोहर थाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, ललित मीणा सहित पांच विधायक ठहरे हुए थे।
जब शहर में घर तो वहां क्यों ठहरें ?
हेमराज ने यह भी कहा कि मैंने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को भी बताया। फिर जोशी और भजनलाल शर्मा भी वहां पर पहुंच गए थे। मैनें वहां कहा कि जयपुर में मकान था। भाजपा मुख्यालय आते। पार्टी ने ही तो टिकट दिया। पार्टी ने ही विधायक बनाया। फिर दाए बाए ठहरने का क्या मतलब था।
Published on:
07 Dec 2023 04:55 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
