scriptRajasthan politics heats up again on compensation,Joshi targets Gehlot | मुआवजे पर फिर गरमाई राजस्थान की सियासत, जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना | Patrika News

मुआवजे पर फिर गरमाई राजस्थान की सियासत, जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना

locationजयपुरPublished: May 27, 2023 10:42:55 am

Submitted by:

Sharad Sharma

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य सरकार की ओेर से प्रदेश में आंधी तूफान से हुए नुकसान के मामले में जारी मुआवजा राशि की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा बताया है।

मुआवजे पर फिर गरमाई राजस्थान की सियासत, जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना
मुआवजे पर फिर गरमाई राजस्थान की सियासत, जोशी ने गहलोत पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बार फिर प्रदेश की गहलोत सरकार को आडे हाथ लिया है। राज्य में पिछले दिनों आए आंधी व तूफान में हुए नुकसान पर दिए जा रहे मुआवजे को जोशी ने ऊंट के मुंह में जीरा की संज्ञा दी है।
जोशी इन दिनों जैसलमेर और जोधपुर के दौरे पर है और उन्होंने गुरुवार रात प्रदेश में आए तूफान के कारण हुए भारी नुकसान और टोंक जिले में हुई कई लोगों की मौतों पर मुख्यमंत्री गहलोत से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई चार लाख मुआवजा राशि को काफी कम है। जोशी ने जैसलमेर दौरे पर तनोट माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन किए और पोकरण में मंडल कार्यसमिति को संबोधित किया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.