पटेल ने कहा कि गहलोत की बातें सुनकर एक ही कहावत याद आ रही है, खुद मियां फजीहत औरों को नसीहत। अगर पांच साल उन्होंने जनता के कामों पर ध्यान दिया होता तो आज विपक्ष में नहीं बैठना पड़ता। उनके कारनामों की परतें तो उनके जमूरे आए दिन दिल्ली में जांच एजेंसियों के सामने उधेड़ रहे हैं। इस कारण बौखलाहट में मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस के पिछले 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसातल में चला गया। अब मात्र 10 माह में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।