नेशनल मेडिकल कमीशन के दिशा-निर्देश अनुसार 8 चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त किया गया और दो चिकित्सकों का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है। पंजीयन निरस्त वाले चिकित्सकों में डॉ.संजय धनखड़, डॉ. गणपत सिंह, डॉ. मो. साजिद, डॉ. मो. अफजल, डॉ. कृष्णा सोनी, डॉ. बोम्मा रेड्डी हरि कृष्णा, डॉ.जयदीप सिंह और डॉ बलजीत कौर शामिल हैं। डॉ. अजय अग्रवाल और डॉ. सुमन अग्रवाल का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित किया गया है।