भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत ने आगे कहा आजादी के पहले और आजादी के बाद कई नेताओं ने इस मांग को उठाया, सिर्फ राजस्थान नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, गुजरात आदि से भी यह मांग उठ रही है क्योंकि अगर हम ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में जाएं तो गोविंद गुरु महाराज का जो आंदोलन हुआ था, जिसमें 1500 आदिवासी मारे गए थे तो उस दौरान ही अंग्रेजी शासन व्यवस्था से आदिवासियों ने अलग से भील प्रांत की मांग की थी। भारत आदिवासी पार्टी अलग भील प्रदेश की मांग पर अडिग है।