Rajasthan Domestic Electricity Consumers : राजस्थान के 30 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी सियासत में उलझी हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी शुरू की थी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया। सत्ता बदलने का असर इस योजना पर पड़ा। भाजपा सरकार ने दोबारा रजिस्ट्रेशन यह कहते हुए शुरू नहीं किया कि योजनाओं की समीक्षा करेंगे। ऊर्जा मंत्री लगातार यही दोहराते रहे, लेकिन अभी तक न तो सब्सिडी में परिवर्तन को लेकर फैसला कर पाए और न ही नए रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए। इससे वे उपभोक्ता प्रभावित हैं, जिन्होंने नया मकान बनाया या खरीदा है। उपभोक्ता दतरों के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि वे भी इससे जुड़ सकें।