दुनिया में तीरंदाजी से राजस्थान का नाम रोशन करने वाली स्वाति अवार्ड पाकर बोलीं- बहुत खुश हूं

स्वाति दुधवाल को एक साथ दिए जाएंगे नौ वर्षों के महाराणा प्रताप और गुरु वशिष्ठ पुरस्कार.... कई इंटरनेशनल मेडल जीत चुकी हैं...

less than 1 minute read
Dec 10, 2016
Swati Dudhwal, Rajasthan

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में राजस्थान का नाम रोशन करने वाली स्वाति दुधवाल ने महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए अपना नाम घोषित होने पर प्रसन्नता जताई है।


स्वाति ने कहा कि मैं काफी दिनों से अपने खेल में कड़ी मेहनत कर रही हूं। मेरा हमेशा अपने राज्य के लिए पदक जीतने का प्रयास रहता है और मुझे इसमें सफलताएं भी मिलीं हैं। क्रीड़ा परिषद द्वारा महाराणा प्रताप अवार्ड के लिए मेरा चयन करने से मुझे बहुत खुशी मिली है और साथ ही मुझे आगे भी अपने राज्य और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा का मिली है।


स्वाति ने इस उपलब्धि को अपने गुरुओं और प्रशंसकों की दुआओं का प्रतिफल बताया और कहा कि वह आने वाले दिनों में सरकार द्वारा किए गए इस उत्साहवर्धन को सार्थक साबित करके दिखाएंगी।


क्रीड़ा परिषद ने की घोषणा
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 2014-15 व 2015-16 के महाराणा प्रताप व गुरु वशिष्ठ पुरस्कारों की घोषणा की गई है। परिषद के साचिव नारायण सिंह ने खिलाडि़यों व कोच ने नामों की घोषणा करते हुए कहा कि कुल नौ वर्षों (2007-08 से 2015-16) के ये पुरस्कार एक समारोह आयोजित कर दिए जाएंगे। महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए छह खिलाडी व गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए चार प्रशिक्षकों का चयन किया गया।


महाराणा प्रताप पुरस्कार
2014-15 - विनीत सक्सैना (क्रिकेट)
2015-16 - अजय सिंह (भारात्तोलन), मुकेश चौधरी (वुशू), सीमा पूनिया (मुक्केबाजी), स्वाति दूधवाल (तीरंदाजी) तथा सोनम गाबा (रोलबॉल)


गुरु वशिष्ठ पुरस्कार
2014-15 -अशोक चौधरी (वालीबॉल)
2015-16 - सागर मल धायल (मुक्केबाजी), यादवेंद्र सिंह (बैडमिंटन)तथा श्रवण कुमार भांभु (साइक्लिंग)

jaipur/rajasthan-s-student-win-star-post-in-london-university-2355929.html">
Read: लंदन की यूनिवर्सिटी में जयपुर का छात्र बना 'स्टार', जानिए कैसे पाया यह मुकाम

Published on:
10 Dec 2016 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर