3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RU Election: एनएसयूआई की मुश्किल बढ़ाएंगे बागी, पायलट गुट ने दिखाए तेवर

राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ने ही अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने नरेंद्र यादव और एनएसयूआई ने रितु बराला को टिकट दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 20, 2022

Rajasthan University Election NSUI ABVP Sachin Pilot Group Jaipur News

RU Election: एनएसयूआई की मुश्किल बढ़ाएंगे बागी, पायलट गुट ने दिखाए तेवर

राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ने ही अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने नरेंद्र यादव और एनएसयूआई ने रितु बराला को टिकट दिया है। हालांकि एनएसयूआई में बराला के नाम की घोषणा के साथ ही अंतर्कलह सामने आ गया है। राज्य सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल और एक अन्य दावेदार निर्मल चौधरी ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। दोनों ने ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। नामांकन 22 को होना है। ऐसे में सरकार इन दोनों ही बागियों को मनाने में जुटी हुई है।

यहां सबसे अहम बात यह है कि एनएसयूआई में जिन दो दावेदारों को टिकट नहीं दिया गया है, ये दोनों ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के हैं। मुरारी लाल मीणा पायलट गुट के नेता हैं। मुरारी उन नेताओं में शामिल हैं जो पायलट के साथ मानेसर गए थे। इसी तरह निर्मल चौधरी भी एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यू पूनियां के करीबी हैं। पूनियां भी पायलट के नजदीकी हैं और उन्होंने पाायलट के समर्थन में एनएसयूआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। खुद निहारिका ने यह बात पिछले दिनों स्वीकारी थी कि उनको टिकट नहीं मिलने के पीछे पायलट फैक्टर भी एक वजह है।


ये भी पढ़ें: Student Union Election 2022: नहीं मिला टिकट तो मंत्री की बेटी हुई बागी, ऐसे दिखाए तेवर



निहारिका के समर्थक हुए सक्रिय

निहारिका चुनाव लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जिताने की अपील शुरू कर दी है। टिकट नहीं मिलने वाले दिन भी जबर्दस्त ड्रामा हुआ था। समर्थकों की अपील पर निहारिका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि उनके पिता मंत्री हैं, ऐसे में सभी को 22 तारीख का इंतजार है।

Story Loader