उधर निहारिका जोरवाल ने एनएसयूआइ पर टिकट वितरण में जातिवाद का आरोप लगा दिया। जोरवाल ने कहा कि आदिवासी हूं, इसीलिए संगठन ने टिकट नहीं दिया। जोरवाल ने आरोप लगाया कि टिकट बांटने वाले कहते हैं कि एससी, एसटी के वोट नहीं है। जोरवाल ने कहा कि निर्दलीय चुनाव लडूंगी, बताउंगी कि हमारे कितने वोट हैं।