– राजधानी में आज सवेरे मौसम रहा साफ
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश से सर्दी की विदाई शुरू हो गई है। आसमान से निकल रही तेज धूप से अब लोगों को गर्माहट महसूस होने लगी है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई हल्की बारिश से एकाएक मौसम सर्द हो गया था, जो अब थम गया है। मौसम में बढ़ रही गर्माहट से लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी जयपुर के अलावा पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों धूप के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। वहीं पूर्वी हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्माहट महसूस हो रही है। वहीं सरहदी जिलों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में अभी भी धूप-छांव की िस्थति बनी हुई है। क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्का कोहरा अभी भी दिखाई दे रहा है। वहीं शेष जिलों में मौसम का रुख सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में शुष्कता बढ़ने से कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। साथ ही तापमान बढ़ने से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कल के मुकाबले दो डिग्री ज्यादा है। दिन में पड़ रही तीखी धूप से लोग परेशान होने लगे हैं।