10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे से बादलों का डेरा, मौसम में घुली ठंडक

राजधानी जयपुर में आज फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे से बादलों का डेरा है। इसके असर से आज गुलाबी नगर में बारिश हो सकती है। बादलों की वजह से मौसम में ठंडक घुली हुई, इससे लोगों ने बीतों दिनों पड़ रही उमस व गर्मी से निजात मिली।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 01, 2025

– बीते दिनों से लगातार चल रही राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे से बादलों का डेरा है। इसके असर से आज गुलाबी नगर में बारिश हो सकती है। बादलों की वजह से मौसम में ठंडक घुली हुई, इससे लोगों ने बीतों दिनों पड़ रही उमस व गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिर से बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इसके असर से आज कई जिलों में तेज से लेकर मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा और जयपुर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर में भी आज बारिश का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों को छोड़कर आज बाकी अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है।