5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर के आसमान में आज सवेरे बादल छाए, छिटपुट बारिश की संभावना

राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया है। तीन दिन पहले पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वहीं आज सवेरे बादल छाने से मौसम विभाग ने जयपुर में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 05, 2025

– गुलाबी नगर में बादलों की वजह से तापमान में गिरावट

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया है। तीन दिन पहले पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वहीं आज सवेरे बादल छाने से मौसम विभाग ने जयपुर में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। इससे राजधानी के मौसम में ठंडक घुली हुई है। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है। आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस रहा तो वहीं दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर जिले में आज सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना है। अलवर ​जिले में न्यूनतम तापमान 24 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 ​डिग्री रहने की संभावना है। अलवर में भी सवेरे ही बादल छाए हुए हैं व बारिश संभव है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री तक रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। यहां आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 ​डिग्री रहने का अनुमान है। यहां पर आज सवेरे से ही बादल छाए हुए है व हल्की बारिश की संभावना है। माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। यहां भी सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। इनके अलावा प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर व चूरू के तापमान में भी गिरावट आई है। इन जिलों में आज सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं श्रीगंगानगर व सीकर जिले में भी सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से कई जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है व कई जिलों में दोपहर में बारिश संभव है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 26 ​डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में अ​धिकतम तापमान 35 डिग्री से​ल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर में आज सुबह से ही धूप-छांव की ​िस्थति है। दिन में आज बारिश हो सकती है।