24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Rajasthan Weather : जयपुर में आज तापमान और चढ़ा, पारा 40 डिग्री के पार हुआ, दिन में गर्मी के तेवर तीखे
Play video

Rajasthan Weather : जयपुर में आज तापमान और चढ़ा, पारा 40 डिग्री के पार हुआ, दिन में गर्मी के तेवर तीखे

राजधानी जयपुर में आज गर्मी का अहसास और तेज हो गया है। गुलाबी नगर में कल के मुकाबले आज दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। इससे सुबह से तीखी धूप का अहसास हुआ व तेज गर्मी के कारण सुबह से ही पसीने छूटने लगे हैं। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी हुई है।

Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 24, 2026

– मौसम विभाग ने कहा, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन के पारे में बढ़ोतरी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज गर्मी का अहसास और तेज हो गया है। गुलाबी नगर में कल के मुकाबले आज दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। इससे सुबह से तीखी धूप का अहसास हुआ व तेज गर्मी के कारण सुबह से ही पसीने छूटने लगे हैं। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन का पारा ऊपर चढ़ा है। इससे आज कई जिलों में गर्मी के तेवर ​तीखे हो गए हैं। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी जिलों में आज दिन के पारे में बढ़ोतरी हुई है। इस वह से आज कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। सवाई माधोपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। टोंक जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बांसवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। डूंगरपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सिरोही जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। नागौर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी व प​श्चिमी हिस्से दिन में तपेंगे। आज भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिले में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है।