जयपुर

मौसम अपडेट: उत्तर-पश्चिमी हवाएं हावी, आगामी तीन दिन में राजस्थान में होने जा रहा ऐसा

Rajasthan Weather News: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी सर्दी का एहसास सुबह और शाम हावी हो रहा है।

less than 1 minute read
Oct 19, 2022

Rajasthan Weather News: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी सर्दी का एहसास सुबह और शाम हावी हो रहा है। प्रदेश कई शहरों में रात में अब सर्दी आ गई हो, लेकिन दिन में अब भी मार्च, अप्रेल जैसी गर्मी है। हनुमानगढ़, जालौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, पिलानी में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिन में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं हावी
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं आने लगी हैं। इससे मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। इसी के चलते दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात ठंडी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में कोई नया तंत्र सक्रिय नहीं होने से मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

बर्फबारी का दिखेगा असर
आईएमडी के मुताबिक देश में आगामी तीन दिनों में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में होगा। उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाएं ठंड के अहसास को बढ़ाएंगी। मौसम विभाग की मानें तो पारे में अब धीरे—धीरे ओर कमी का दौर शुरू होगा।

Published on:
19 Oct 2022 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर