11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे धूप ​खिली, मौसम में बढ़ने लगा उमस व गर्मी का जोर

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तीन-चार दिन पहले तक जहां राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा था, वह अब पूरी तरह से थम गया है। अब मौसम में उसम व गर्मी का जोर फिर से ब‌ढ़ने लगा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 07, 2025

– मौसम विभाग के अनुसार, आज गुलाबी नगर में रहेगी धूप-छांव की ​िस्थति

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तीन-चार दिन पहले तक जहां राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा था, वह अब पूरी तरह से थम गया है। अब मौसम में उसम व गर्मी का जोर फिर से ब‌ढ़ने लगा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप ​खिली, इससे गर्मी व उमस का जोर बढ़ा। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में आज सवेरे आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से गर्मी का जोर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बरसने की संभावना कम है। मौसम में गर्मी का जोर रहेगा।