14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज सवेरे मौसम खुला, धूप ​खिली, गर्मी के तेवर नरम

राजधानी जयपुर में बीते चार दिन से हो रही बारिश के बाद आज सवेरे मौसम खुला नजर आया। मौसम साफ रहने से सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 25, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज भी जयपुर में बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में बीते चार दिन से हो रही बारिश के बाद आज सवेरे मौसम खुला नजर आया। मौसम साफ रहने से सुबह जल्द घर से निकलने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अजमेर, अलवर, ब्यावर, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, झुंझुनूं, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड, नागौर, नीम का थाना, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 ​डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर और दौसा जिलों में बारिश होगी। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में गरज व बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। आज रेगिस्तानी जिलों को छोड़कर प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में मानसूनी बादल बरसने की संभावना है।