Rajasthan Heavy Rain Alert: राजस्थान में आज अधिकतर जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक और जयपुर में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा राजधानी में दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम और कल कहां होने वाली है भारी बारिश, जानने के लिए देखें वीडियो-