– आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों गर्म हवाओं का दौर है। इसके असर से प्रदेश में तीखी गर्मी पड़ रही है। आम आदमी तो छोड़ो पशु-पक्षी भी इस तीखी गर्मी से परेशान हैं। बीते तीन दिन से तापमान बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह आज भी जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिलों में इन दिनों तीखी गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में आज पारा 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 43 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। चूरू जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन का पारा आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 42 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में चल रही गर्म सतही हवाओं के प्रभाव से गर्मी पड़ रही है। 25 मई से नौतपा भी शुरू होगा। इसके प्रभाव से गर्मी में और इजाफा होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में आज पारा 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है।