— मौसम विभाग ने आज भी जारी की प्रदेश में हल्की बारिश की चेतावनी
जयपुर। बीते तीन दिन से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में बारिश होने से गर्मी के तेवर नरम नजर आ रहे हैं। आज भी राजधानी जयपुर में धूप-छांव की स्थिति है। इस कारण धूप की तपिश कम है। वहीं रात ठंडी होने से लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। आज सवेरे भी तापमान में गिरावट से लोगों को ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव का यह दौर आगामी एक-दो दिन जारी रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इन दिनों गर्मी के तेवर नरम हैं। आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर जिले में बारिश का अलर्ट है। इस वजह से तापमान में गिरावट रहेगी। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान आज 20 डिग्री रहा तो दिन में अ धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहेगा। साथ ही बारिश का अलर्ट है। इस वजह से तापमान में काफी गिरावट रहेगी। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इस वजह से लोगों को ठंडक आ अहसास होगा। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।