2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज गर्म, सवेरे से छूट रहे लोगों के पसीने

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज अब गर्म हो रहा है। आज सवेरे से राजधानी जयपुर में तेज गर्मी का दौर रहा। इससे लोगों के सवेरे से ही पसीने छूट रहे हैं। तेज धूप के चलते पशु-पक्षी भी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों में गर्मी का सितम इन दिनों जोरों पर हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 19, 2025

– आज तेज धूप से गर्मी बरपाएगी कहर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज अब गर्म हो रहा है। आज सवेरे से राजधानी जयपुर में तेज गर्मी का दौर रहा। इससे लोगों के सवेरे से ही पसीने छूट रहे हैं। तेज धूप के चलते पशु-पक्षी भी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों में गर्मी का सितम इन दिनों जोरों पर हैं। वहां दिन का तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी गर्मी के तेवर तीखे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। आज श्रीगंगानगर व बीकानेर में गर्मी का सितम जोरों पर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म सतही हवाओं के चलते प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है।