– 25 अप्रेल से गुलाबी नगर में गर्मी के तीखे तेवर
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। सवेरे से खिल रही तेज व तीखी धूप आमजन को परेशान कर रही है। दिन में चल रही गर्म हवा से आमजन के हाल-बेहाल हैं और धूप से बचने के लिए वे छांव की तलाश करते दिखाई दे रहे हैं। पशु-पक्षी भी पड़ रही तीखी गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं। गर्मी का ऐसा सितम पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। कल से मौसम में और बदलाव होगा और गर्मी के तेवर और तीखे होने की उम्मीद है। तेज धूप व गर्म हवाओं से लोग और परेशान होंगे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर और धौलपुर जिलों में आज गर्मी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बांसवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। 25 अप्रेल से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा और हीटवेव का दौर शुरू होगा। साथ ही लू भी चल सकती है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। आज जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है।