4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : मौसम का मिजाज फिर नम, राजधानी जयपुर में हल्के बादल छाए

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में हल्के बादल छाए रहे। इससे सूर्य की तीव्रता कम रही। बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। इस कारण लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। वहीं प​श्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई ​जिलों में आज व कल हल्की बूंदाबांदी संभव है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 20, 2025

– गुलाबी नगर में हल्के प​श्चिमी विक्षोभ के चलते बूंदाबांदी संभव

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में हल्के बादल छाए रहे। इससे सूर्य की तीव्रता कम रही। बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। इस कारण लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। वहीं प​श्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई ​जिलों में आज व कल हल्की बूंदाबांदी संभव है। इस विक्षोभ का असर आगामी पांच दिनों तक रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहे। वहीं प​श्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहा और तेज धूप के चलते मौसम में गर्माहट दिखाई दी। आज सवेरे प​श्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर व पाली जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं अजमेर रीजन में भी मौसम साफ रहने से गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन में प्रदेश में प​श्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी संभव है। इस कारण गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहेंगे। प​श्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में तेजी बढ़ोतरी होगी और प्रदेश में तीखी गर्मी की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप-छांव की ​िस्थति रही। हल्के बादलों की वजह से गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 20 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। दिन का अ​धिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है।