12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में राजदीप सरदेसाई बोले- विपक्ष बेहतर होता तो मौजूदा सरकार 2024 में सत्ता से बाहर हो जाती

Jaipur Literature Festival 2025: उन्होंने यह तक कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव जितना अनफेयर इलेक्शन कमीशन कभी नहीं देखा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Alfiya Khan

Feb 03, 2025

jlf

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने इलेक्टोरल डेमोक्रेसी: द ईयर देट वाज पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की ताकत और कमजोरियों पर अपनी राय रखी। उन्होंने यह तक कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव जितना अनफेयर इलेक्शन कमीशन कभी नहीं देखा। आगे कहते हैं कि यह चुनावी लोकतंत्र है। इंस्टीट्यूशनल डेमोक्रेसी नहीं है। आरटीआइ से लेकर अन्य जानकारी नहीं दी जाती है।

बातचीत के दौरान विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विपक्ष बेहतर होता तो मौजूदा सरकार 2024 में सत्ता से बाहर हो जाती। वहीं, पैनल में मौजूद ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने यूके की चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में उठा कश्मीर का मुद्दा तो रैना ने छोड़ा मंच, इला बोलीं अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आया!