26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : अपनी ही सरकार का विरोध करने वाले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को CM अशोक गहलोत ने किया बर्खास्त

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंषा पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। गहलोत ने शुक्रवार शाम को ही राज्यपाल को यह अभिशंषा भेजी थी। जिसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने यह आदेश जारी किए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 21, 2023

अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त

अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंषा पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। गहलोत ने शुक्रवार शाम को ही राज्यपाल को यह अभिशंषा भेजी थी। जिसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने यह आदेश जारी किए।

गुढ़ा लगातार अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। विधानसभा में शुक्रवार को न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाया था। मणिपुर में महिलाओं को उपद्रवी भीड़ के निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में तख्तियां लहराई तो गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : अपनी ही सरकार पर बरसे मंत्री गुढ़ा, सदन में बोले- मणिपुर की बजाय अपनी गिरेबां में झांकें

राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। इससे पहले भी गुढ़ा कई सार्वजनिक मंचों से अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। आपको बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा सभी छह बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया था। इससे पहले भी 2009 में गहलोत सरकार के समय गुढ़ा सहित सभी बसपा विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे।