7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुच्छेद 370 के नुकसानदेही अंश खत्म : राम माधव

जयपुर(Jaipur) में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव(Ram Madhav) के बेबाक बोल...मोदी सरकार(Modi Government) ने अनुच्छेद 370(Article 370) के नुकसानदेही अंशों(Damaging Part) को किया समाप्त(Srapped)। इतना आसान था तो पिछली सरकारों ने इतने वर्ष तक क्यों नहीं किया? अब होगा जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir) का विकास।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kaushik

•

Updated: 8 Aug 2019, 6:30 AM IST

जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव के बेबाक बोल...

जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव के बेबाक बोल...

-जयपुर में बोले राम माधव...अब होगा जम्मू-कश्मीर का विकास

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव का कहना है कि मौजूदा केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के नुकसानदेही अंशों को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह काम इतना आसान था तो पिछली सरकारों ने इतने वर्षों तक क्यों नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति ²ढ़ इच्छाशक्ति एवं देश के नागरिकों की मानसिकता बदलकर एवं व्यापक सहमति बनाने से यह कार्य संभव हुआ है। जम्मू-कश्मीर सहित अभी पूरे देश में खुशी का माहौल हैं। वहां के लोग विकास चाहते है, जो अब संभव होगा।

-राजनीतिक संस्कृति में आमूल-चूल परिवर्तिन के प्रयास

माधव ने बुधवार को जयपुर में शैक्षिक मंथन संस्थान की ओर से आयोजित 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और शिक्षाÓ विषय पर व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की राजनीतिक संस्कृति को आमूल-चूल परिवर्तित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। वर्तमान केंद्र सरकार जिम्मेदारी, जबावदेही एवं भ्रष्टाचारमुक्त और देश की आत्मा को प्रतिबिम्बित करने वाली सरकार देने का प्रयास कर रही हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य केवल विकास तक ही सीमित नहीं है, वरन् देश एवं समाज के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करने का भी है। इसी से नये भारत का चित्र साकार होते हुए हम देख सकेंगे।

-ताजा दृश्य राष्ट्रवादी शिक्षा का परिणाम

शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवादी शिक्षा का ही परिणाम है, जो ²श्य आज हम सब देख रहे हैं। देश में बाहर से कई आक्रांताओं के आक्रमण हुए। उनके निशाने पर देश की छात्र शक्ति एवं शिक्षा व्यवस्था रही। हमारे देश में उस समय सभी के लिए शिक्षा उपलब्ध थी, लेकिन अंग्रेजों का दृष्टिकोण घृणापूर्ण था। मेकाले ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने की योजना बनाई। वे भारतीयता को जड़ से खत्म करना चाहते थे।