scriptपहले प्यार, फिर लिव इन रिलेशनशिप, फिर तकरार और अब कहा बलात्कार | Rape in Jaipur rajasthan crime news 3 rape case in jaipur | Patrika News
जयपुर

पहले प्यार, फिर लिव इन रिलेशनशिप, फिर तकरार और अब कहा बलात्कार

Jaipur Rape Case : जयपुर में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, शहर में एक किशोरी और युवती से बलात्कार का मामला सामने आया

जयपुरSep 20, 2019 / 05:33 pm

Deepshikha Vashista

Jaipur Rape Case

जयपुर में किशोरी को सुनसान जगह ले गया बदमाश, ​किया बलात्कार

जयपुर. Jaipur Crime News : शहर में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शहर में एक किशोरी और युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है तो वहीं एक महिला से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है।
शादी का झांसा देकर बलात्कार

सांगानेर सदर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार ( Jaipur Rape Case ) करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि सचिन ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वे लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
आरोपी कुछ दिन तक उसका शोषण करता रहा। आरोपी ने उसके साथ आर्य समाज में एक झूठी शादी भी रचा डाली। अब आरोपी लगातार उसे प्रताडि़त कर रहा है। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

फ्लैट में घुसते ही शख्स के ऊपर आ पड़ी लड़की, फिर जो हुआ…

किशोरी से बलात्कार

हरमाड़ा थाना इलाके में एक किशोरी से बलात्कार ( Rape With Teenage Girl ) का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में उसके पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मूलत: हरियाणा निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह कुछ समय से विद्याधर नगर में किराए से रह रहे है। अर्जुन उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
यह भी पढ़ें

तीसरी कक्षा की छात्रा की समझदारी ने अध्यापक को पहुंचा दिया जेल , जानिए पूरा वाकिया

महिला को अकेला देख घर में घुसा पडौसी

वहीं दूसरी ओर मुरलीपुरा में एक महिला को घर पर अकेला पाकर पडौसी युवक घुस आया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। लेकिन महिला के चिल्लाने पर बदमाश वहां से डरकर भाग गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो