जयपुर

Gehlot Big Announcement: नए जिलों को लेकर आ गई बड़ी धांसू खबर…पढ़िए क्या है माजरा, जादूगर ने कैसे गुगली दे​ किया गोल

Gehlot Big Announcement : अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति का वो नाम जिसे अपनी बहुत बारीक राजनीतिक चाल व राजनीतिक जादूगरी के लिए जाना जाता है।

2 min read
Mar 18, 2023

Gehlot Big Announcement : अशोक गहलोत। राजस्थान की राजनीति का वो नाम जिसे अपनी बहुत बारीक राजनीतिक चाल व राजनीतिक जादूगरी के लिए जाना जाता है। फिर चाहे मामला गुजरात में अहमद पटेल के चुनाव का हो या फिर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सपनों पर पानी फेरने का। गहलोत हर जगह को फुटबाल का मैदान बनाकर विरोधी खेमें में गोल करते नजर आए।

कहा जाता है कि यूं तो अशोक गहलोत का कबडडी का खेल पसंद है। राजनीति में कबडडी के सरीखा दांवपेंच का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं लेकिन शुक्रवार को उन्होंने खेल बदल दिया। वह विधानसभा में क्रिकेट खेलते नजर आए एक साथ 19 जिलों की घोषणा करते हुए जिलों का अर्ध शतक लगा दिया। वहीं पार्टी और पार्टी के बाहर के विरोधियों के खेमें में अपने अंदाज में ही गोल किया।

सबसे बड़ी बात यह है कि जिस रामलुभाया कमेटी को जिला बनाने का जिम्मा सौंपा था उसे ही घोषणा की जानकारी नहीं थी। रामलुभाया कमेटी ने जिला बनाने की रिपोर्ट पहले ही 10 मार्च को दे दी थी लेकिन यहां भी मुख्यमंत्री ने विरोधियों को गच्चा देने के लिए कमेटी का कार्यकाल 11 मार्च को बढ़ा दिया।

ऐसे में सभी अंदाजा लगा रहे थे कि अशोक गहलोत अपने दो मुख्यमंत्री कार्यकाल की तरह ही इस कार्यकाल में कोई नया जिला नहीं बना पाएंगे। इसके बाद अचानक ही 17 मार्च को अशोक गहलोत क्रिकेट के अंदाज में बैटिंग करने लगे और जिलों के 19 रन बना डाले। सबके अरमानों की पूरा कर दिया।


मैं तो बाहर हूं, नए जिलों के बारे में आप बताओ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को रामलुभाया कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर नए जिलों की घोषणा की। सेवानिवृत्त आईएएस रामलुभाया ने नए जिलों के बारे में पूछने पर प्रतिक्रिया दी कि मैं तो बाहर हूं, 10 मार्च को रिपोर्ट दे दी थी। नए जिलों की क्या घोषणा हुई है, आप बताओ। गौरतलब है कि कमेटी का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त होने वाला था। इस कारण 11 मार्च को कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। रामलुभाया 11 मार्च से विदेश यात्रा पर हैं और 25 मार्च को लौटेंगे। उनसे राजस्थान पत्रिका संवाददाता शैलेन्द्र अग्रवाल ने खास बातचीत की। अधिसूचना के बाद स्पष्ट होगी सीमा...

Q अब प्रदेश की राजधानी क्या रहेगी?

राजधानी जयपुर ही रहेगी। इसमें दो जिले होंगे। दिल्ली में 11 जिले हैं। इसके बावजूद देश की राजधानी दिल्ली ही है।

Q नए जिलों के बारे में आपने क्या सिफारिश की थी?

मैं तो निजी कार्यक्रम में देश से बाहर हूं। क्या घोषणा हुई है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। आप बताओ क्या घोषणा हुई है।

Q आपने रिपोर्ट कब दी और अब कमेटी का क्या काम रहेगा?

अंतरिम रिपोर्ट 10 मार्च को दे दी थी। कुछ शेष मांगों का विश्लेषण कर अंतरिम रिपोर्ट देना बाकी है।

Q किस जिले का क्या क्षेत्र होगा, कैसे पता चलेगा?

अधिसूचना के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

Updated on:
18 Mar 2023 07:19 pm
Published on:
18 Mar 2023 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर