6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2024: भगवान ने पहनी तिरंगी पोशाक, मंदिर में नजर आया देशभक्ति का रंग, दर्शनों के लिए लगी भीड़

Happy Republic Day: देशभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है। जयपुर में गणतंत्र दिवस के आयोजन हो रहे है। इस बीच ठाकुरजी को तिरंगी पोशाक में नजर आए। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
govind_thakur.jpg

जयपुर। देशभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के मनाया जा रहा है। जयपुर में गणतंत्र दिवस के आयोजन हो रहे है। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के मंदिर भी तिरंगा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस बीच ठाकुरजी को तिरंगी पोशाक में नजर आए। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिरों में भगवान के समक्ष विशेष तिरंगा झांकियां सजाई गई। साथ ही विशेष श्रृंगार किया गया।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी को तिरंगा पोशाक धारण करवाई गई। वहीं खोले के हनुमानजी मंदिर में भी हनुमानजी महाराज को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई। गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में सभी विग्रहों का तिरंगा थीम पर श्रृंगार किया गया। इस दौरान जगमोहन को तिरंगा झालर, गुब्बारों से सजाया गया।

गोनेर स्थित लक्ष्मी जगदीश को तिरंगी पोशाक
गोनेर स्थित लक्ष्मी जगदीश मंदिर जगदीशजी महाराज को तिरंगी पोशाक धारण करवाई गई। इसके अलावा सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में भी तिरंगा झांकी सजाई गई। अम्बाबाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का विशेष श्रृंगार कर तिरंगा की पोशाक धारण करा तिरंगे की आकर्षक झांकी सजाई गई।