
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गणतंत्र दिवस के र पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड, सवाई माधोपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने ध्वजारोहण के साथ मार्च पास्ट की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान धुन के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राठौड़ ने समारोह में शामिल समस्त लोगों की राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं और अमर बलिदानियों, संविधान निर्माताओं व स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित-शहीद वीरांगनाओं और जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
राठौड़ ने कहा कि प्रदेश और देश के जवानों की राष्ट्र भक्ति, सेवा और समर्पण अभिनंदनीय है। हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्येय मानकर राजस्थान की भाजपा सरकार सुशासन को केंद्र में रखते हुए सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की दिशा में निरंतर सकारात्मक विकास कार्यों के प्रति कृतसंकल्पित है। मोदी के नेतृत्व में आज सशक्त और समृद्ध नए भारत के साथ पूरी दुनिया हाथ मिलाती है। वैश्विक स्तर पर जब भी कोई निर्णय लिया जाता है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका आज भारत की होती है। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 5वें नंबर पर आ गया है। आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी तरीके ससम्मान घर-घर पहुंच रही हैं। मोदी सरकार की हर एक योजना का केंद्र बिंदु गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं और कमजोर तबका है।
जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू किया
राजस्थान में पेपरलीक, अपराध एवं अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया गया है। राजस्थान में श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना प्रदेश के जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने का अटूट संकल्प है। राठौड़ ने संविधान में स्थापित आदर्शों का सम्मान करते हुए, भारत को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सभी के अमूल्य योगदान देने का आह्वान किया।
Published on:
26 Jan 2024 05:01 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
