12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही दिन में मुख्य सचिव को विदाई, पुलिस महानिदेशक मिश्रा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

1989 बैच के आईपीएस और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 तक था लेकिन उन्होंने पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर रखा था, जिस पर सरकार ने उनके आवेदन विचार करते हुए उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी।

2 min read
Google source verification
sec.jpg

जयपुर। इस साल के अंतिम कार्य दिवस के दिन शुक्रवार को राजस्थान की नौकरशाही के दो बड़े पदों पर विदाई हुई है। राज्य के मुख्य सचिव उषा शर्मा को सेवानिवृत्ति समारोह में आईएएस एसोसिएशन की ओर से विदाई दी गई तो वहीं उमेश मिश्रा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई है। हालांकि उषा शर्मा के पास नए सीएस की नियुक्ति तक मुख्य सचिव का चार्ज रहेगा। ऐसे में शनिवार को राज भवन में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार भी उषा शर्मा के देख रेख में ही होने वाला है।

साहू को मिला पुलिस महानिदेशक का चार्ज
इधर 1989 बैच के आईपीएस और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 तक था लेकिन उन्होंने पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर रखा था, जिस पर सरकार ने उनके आवेदन विचार करते हुए उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी।

मिश्रा को मोहनलाल लाठर के स्थान पर 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। राज्य सरकार से मिश्रा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिलने के बाद 1988 बैच के आईपीएस और होमगार्ड्स के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू को अगले आदेशों तक पुलिस महानिदेशक का चार्ज दिया है। वहीं एक ही दिन में दो बड़े पदों से विदाई की चर्चा नौकरशाही में भी खूब हो रही है।

अब नए मुख्य सचिव और डीजीपा का इंतजार
वहीं मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा की विदाई के साथ ही अब नया मुख्य सचिव कौन होगा इसका भी इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आजकल में ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति हो जाएगी। मुख्य सचिव की रेस में करीब 8 से 10 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। हालांकि मुख्य सचिव की नियुक्ति का फैसला मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

मुख्य सचिव की रेस में सुबोध अग्रवाल, वी. श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय मल्होत्रा, सुधांशु पंत, अभय कुमार और रजत कुमार शर्मा के नाम चर्चा में हैं। इसी तरह उमेश मिश्रा के भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद नए पुलिस महानिदेशक कौन होगा, इसका भी इंतजार हो रहा है।

वीडियो देखेंः- Rahul Gandhi से किस BJP MP ने कहा... मेरा दिल कांग्रेस में है | Congress Nagpur Rally