जयपुर । उत्तर पश्चिम रेलवे जोन ने एक नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सिग्नल फेल होने की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने की कवायद शुरू की है। इस प्रणाली के तहतए हर सिग्नल को स्मार्ट सेंसर से लैस किया जाएगा जो रियल टाइम में स्थिति को मॉनिटर करते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम न केवल सुरक्षा बढ़ाएगा बल्कि यात्रियों को बेहतर रेलयात्रा का अनुभव भी कराएगा। अब रेल यात्रियों को सिग्नल फेल के डर से मुक्त होकर यात्रा करने की सुविधा जल्द मिलेगी।