वर्ष 2005 के बाद सरिस्का में अब तक 7 बाघों की मौत हुई है। वहीं दो अभी लापता हैं। मृत बाघों में बाघ एसटी-1 की जहर देने, बाघिन एसटी-2 व 3 की प्राकृतिक मौत, बाघ एसटी- 4 व 6 की बीमारी में मौत, बाघिन एसटी-5 व बाघ एसटी-13 लापता, बाघ एसटी-11 की खेत में लगे फंदे में फंसने से मौत हुई। बाघ एसटी-16 की हीट स्ट्रोक से मौत हुई। सरिस्का में यदि वनकर्मियों की नफरी पूरी रहती तो बाघ एसटी-1, बाघिन एसटी- 5, बाघ एसटी-11 और 13 को बचाया जा सकता था।