पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, उदयपुर और बांसवाड़ा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे रात के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज और कल कोटा शहर समेत बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में दिन में पारे में अब गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि अब भी कुछ जिलों में दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो रहा है लेकिन बादलों की रही आवाजाही के कारण धूप की तपन से अब लोगों को राहत मिलने लगी है।