मौसम विभाग ने आज बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। झालावाड़ में मनोहरथाना में 74, डूंगरपुर 65, उदयपुर के ओगना में 75, बांसवाड़ा में दानपुर में 57, जगपुरा 36 झालावाड़ में गंगधार 51, प्रतापगढ़ में धरियावद 30 और जाखम डेम पर 28 मिमी बारिश दर्ज की गई।