मौसम विभाग ने अगले तीन दिन डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, जालोर और सिरोही जिले के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटे में भरतपुर जिले में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद, सलूंबर, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, दौसा, जयपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़ जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।