
- मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आलू बिक रहा सस्ता
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आल देसी व हाइब्रिड टमाटर सस्ता बिका। आज देसी टमाटर के दाम 5 से 10 रुपए के बीच तो हाइब्रिड टमाटर के दाम आज 12 से 13 रुपए के बीच बोले गए। वहीं बारीक हरी मिर्ची के दामों में गिरावट देखी गई। आज बारीक हरी मिर्ची 60 से 70 रुपए के बीच बिकी। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आज यथावत रहे। दूसरी मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी आलू सस्ता बिका। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए तो प्याज के दाम आज 8 से 16 रुपए के बीच रहे। वहीं लहसुन के दाम आज यथावत रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 12 से 13 रुपए
टमाटर देसी 5 से 10 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 35 रुपए
बारीक मिर्च 60 से 70 रुपए
फूल गोभी 10 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 38 से 42 रुपए
शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए
नींबू 105 से 120 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 40 से 65 रुपए
अदरक 53 से 54 रुपए
ग्वार फली 40 से 70 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 15 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-------------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
16 Mar 2026 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
