16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कब खत्म होगी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत? मंत्री सुमित गोदारा ने बता दी डेडलाइन

LPG Supply Crisis: राजस्थान में 7 से 10 दिनों में कमर्शियल LPG सप्लाई सामान्य होगी। CM भजनलाल और केंद्रीय मंत्री की वार्ता के बाद अस्पतालों, स्कूलों और उद्योगों को चरणों में गैस मिलेगी। घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 16, 2026

Rajasthan Sumit Godara Says Commercial LPG Supply Will Normalise in 7-10 Days After Talks With Centre

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर मंत्री सुमित गोदारा का बयान (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan LPG Supply Crisis: राजस्थान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे कारोबारियों और संस्थानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने रविवार को स्पष्ट किया कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न करें। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

गोदारा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति चरणों में बहाल की जाएगी। सप्लाई को सामान्य करने के लिए सरकार ने चरणबद्ध योजना बनाई है।

पहला चरण (सोमवार से) सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, पेइंग गेस्ट (PG) सुविधाओं और अन्नपूर्णा रसोई घरों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अगले दो चरण में औद्योगिक इकाइयों और अंत में होटल व रेस्टोरेंट के लिए सप्लाई को सामान्य किया जाएगा।

घरेलू गैस और CNG की स्थिति

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू रसोई गैस और वाहनों के लिए सीएनजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू सिलेंडर के लिए अधिकतम वेटिंग पीरियड केवल चार दिन है।

सरकार ने राज्यभर में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं और अब तक ऐसी कोई वास्तविक शिकायत नहीं मिली है, जहां उपभोक्ता को बुकिंग के चार दिन के भीतर सिलेंडर न मिला हो।

सीएनजी स्टेशनों पर लंबी कतारों के मुद्दे पर गोदारा ने कहा कि यह स्थिति नई नहीं है और संकट से पहले भी ऐसी ही थी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग 'डबल इंजन' सरकार की छवि खराब करने और जनता में बेवजह डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग