त्रिवेणी में पानी का बहाव अब 3 मीटर से थोड़ा कम हो गया है। वहीं बीसलपुर बांध का गेज अभी उच्चतम जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर है और इस लेवल से अधिक आ रहे पानी को बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।
गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर और टोंक जिले को बीसलपुर बांध से रोजाना करोड़ों लीटर जलापूर्ति होती है और इसके चलते रोजाना बांध का जलस्तर एक सेंटीमीटर कम होता है लेकिन इस बार त्रिवेणी से पानी की आवक बांध में लगातार होने से बांध का जलस्तर रूटीन जलापूर्ति और पानी की निकासी के बावजूद 315.50 आरएल मीटर पर स्थिर रहा है।