31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर डेम का खुला एक रेडियल गेट अटका… जानिए क्या हुआ ऐसा…

बीसलपुर डेम का अब सिर्फ एक गेट खुला है और डेम से कम मात्रा में पानी की निकासी हो रही है। आज या कल तक डेम का गेट बंद होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 23 Sep 2024, 9:39 AM IST

जयपुर। पिंकसिटी की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम इस साल सातवीं बार छलका और डेम के खोले गए गेट एक पखवाड़े तक छलकने के बाद अब बंद होने लगे हैं। सिलसिलेवार खुले छह गेट में से बांध का अब सिर्फ एक गेट खुला है जो भी आज या कल तक बंद कर दिया जाएगा। बारिश का दौर थमने के बावजूद त्रिवेणी से हो रही पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अभी तक बांध के एक गेट को खुला रखा है और बहुत कम मात्रा में बांध से पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सातवीं बार छलके बीसलपुर डेम में शुक्रवार शाम क्या हुआ आखिरकार…. जानिए अब क्या होगा

जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में बांध में पानी की बंपर आवक हुई है। हालांकि अगस्त माह में बांध छलकने से दूर रहा लेकिन माह के अंत में त्रिवेणी में पानी का बहाव 4 मीटर से ज्यादा होते ही बीसलपुर बांध छलकने के कगार पर जा पहुंचा। पिछले एक पखवाड़े से बांध के कुछ छह गेट खुले और क्रमवार 5 गेट पिछले सप्ताह तक बंद कर दिए गए। बांध का अब सिर्फ एक गेट 0.10 मीटर उंचाई तक खुला है और 600 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पिंकसिटी की लाइफलाइन से अब डिस्चार्ज घटाया… जानिए अब आगे क्या होगा…पिछले एक पखवाड़े से छलक रहा बीसलपुर डेम

त्रिवेणी में पानी का बहाव अब भी 3 मीटर पर स्थिर रहने से बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। हालांकि बीसलपुर बांध का गेज अभी उच्चतम जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर है और इससे अधिक हो रही पानी की आवक को बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मानसून का 7 दिन ब्रेक… फिर बरसेंगे मेघ IMD का अलर्ट… जानिए… किन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर और टोंक जिले को बीसलपुर बांध से रोजाना करोड़ों लीटर जलापूर्ति होती है और इसके चलते रोजाना बांध का जलस्तर एक सेंटीमीटर कम होता है लेकिन इस बार त्रिवेणी से पानी की आवक बांध में लगातार होने से बांध का जलस्तर पानी की निकासी के बावजूद 315.50 आरएल मीटर पर स्थिर रहा है।

यह भी पढ़ें : पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बरसे मेघ…