31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बरसे मेघ…

अब तक 141 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज बंपर बारिश ने दी सर्दी की दस्तक सुबह शाम में मौसम में महसूस हो रही ठंडक पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 20 Sep 2024, 10:15 AM IST

Monsoon 2024, monsoon, weather update, weather news

जयपुर। प्रदेश में इस बार मानसून में मेघ पूर्वी इलाकों में सर्वाधिक मेहरबान हुए हैं। कुछ जिलों में तो बारिश का आंकड़ा सामान्य से दोगुना से से भी ज्यादा हो चुका है। वहीं पश्चिमी इलाकों के जिलों में इस बार बारिश तो हुई लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं होने पर लोगों का निराशा हाथ लगी। हालांकि पश्चिम के ज्यादतर जिलों में औसत से ज्यादा बारिश जरूर दर्ज की गई है।

पूर्वी जिलों में सर्वाधिक बरसे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में इस बार सामान्य से दो गुना या उससे भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिलों में सामान्य बारिश का आंकड़ा जहां तीन अंक में होता है वहीं इस बार इन जिलों में यह चार अंक को पार कर गया। इस बार बंपर बारिश के मामले में दौसा जिले ने बाजी मारी । जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 583 मिमी है लेकिन इस बार जिले में अब तक 1403 मिमी बारिश रेकॉर्ड हो चुकी है। धौलपुर में सामान्य बारिश 573 मिमी की जगह अब तक 1211 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारां में सामान्य बारिश 816 मिमी है जबकि अब तक 1067 मिमी बारिश हुई है। बूंदी में सामान्य बारिश 632 मिमी की जगह अब तक 1051 मिमी बारिश हो चुकी है। जयपुर जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 512 मिमी है लेकिन अभी तक जिले में 985 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 92 फीसदी अधिक रही है। करौली जिले में सामान्य बारिश 585 मिमी के स्थान पर अब तक 1240 मिमी बारिश हुई। सवाई माधोपुर में सामान्य बारिश 649 मिमी की जगह अब तक 1280 मिमी बारिश हुई।वहीं टोंक जिले में 555 मिमी सामान्य बारिश का आंकड़ा है लेकिन अभी तक 1111 मिमी बारिश रेकॉर्ड हो चुकी है।

पश्चिमी इलाकों में भी बरसे मेघ
प्रदेश के पश्चिम के जिलों में भी अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। जैसलमेर जिले में सर्वाधिक बारिश हुई है। जिले में 172 मिमी सामान्य बारिश का आंकड़ा है लेकिन अभी तक 427 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 148 फीसदी अधिक रही है। बाड़मेर 67, बीकानेर 75, चूरू 65, हनुमानगढ़ 35, जालोर 14, जोधपुर 78, नागौर 82, पाली 62 और श्रीगंगानगर जिले में औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश अब तक दर्ज की गई है।

सितंबर में होने लगा मौसम सर्द
प्रदेश में इस बार बंपर बारिश ने सितंबर माह में ही सर्दी के मौसम का अहसास करा दिया है। रात के तापमान में हुई गिरावट और हवा में मौजूद नमी के कारण सुबह शाम के वक्त लोगों को हल्की सर्दी अब महसूस होने लगी है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कम वायुदाब क्षेत्र सक्रिय रहने पर सितंबर माह के आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने और पूर्वी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहा। सिरोही जिले के कैर इलाके में सर्वाधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर जिले समेत ममटोरी कलां में 13 मिमी बारिश हुई वहीं जालोर के जसवंतपुरा में 25 मिमी पानी बरसा।