जयपुर। राइट टू हेल्थ बिल का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध में उतरे डॉक्टर्स ने आज विधानसभा की ओर जाकर प्रदर्शन करने की तैयारी की तो पुलिस ने बीच में रोक लिया। इसी के चलते पुलिस से झड़प हो गई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टरों को भी नहीं बख्शा। जिससे कई डॉक्टरों के चोट आई है। डॉक्टर्स ने स्टेच्यू सर्किल घेर ली और सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लग गए। उधर निजी अस्पताल संचालक का प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात की, लेकिन वार्ता असफल हो गई।