5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kishmish Price: किशमिश के दामों में उछाल, त्योहार पर कटेगी जेब

त्योहारी ग्राहकी निकलने से किशमिश की कीमतों में इन दिनों तेजी का दौर बना हुआ है। अच्छी किस्म की किशमिश की उपलब्धता में कमी आने से वर्तमान में किशमिश के भाव करीब 15 रुपए प्रति किलोग्राम तक उछल गए हैं। किराना एवं ड्राई फ्रूट मार्केट में क्वालिटी वाइज किशमिश के भाव वर्तमान में 150 से 300 रुपए प्रति किलो तक चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Kishmish Price: किशमिश के दामों में उछाल, त्योहार पर कटेगी जेब

Kishmish Price: किशमिश के दामों में उछाल, त्योहार पर कटेगी जेब

त्योहारी ग्राहकी निकलने से किशमिश की कीमतों में इन दिनों तेजी का दौर बना हुआ है। अच्छी किस्म की किशमिश की उपलब्धता में कमी आने से वर्तमान में किशमिश के भाव करीब 15 रुपए प्रति किलोग्राम तक उछल गए हैं। किराना एवं ड्राई फ्रूट मार्केट में क्वालिटी वाइज किशमिश के भाव वर्तमान में 150 से 300 रुपए प्रति किलो तक चल रहे हैं। देश में महाराष्ट्र ही ऐसा राज्य है, जहां 90 फीसदी किशमिश का उत्पादन होता है। महाराष्ट्र में इस साल करीब 1 लाख 60 हजार टन किशमिश का उत्पादन होने की संभावना हैं। इसके बावजूद इस साल उत्पादन में कमी देखी जा रही है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों और शादियों के कारण किशमिश की मांग बढ़ी है। हालांकि अंगूर उत्पादकों को इस साल प्रकृति की मार से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किशमिश का सबसे ज्यादा उत्पादन सोलापुर, सांगली, नासिक, पंडरपुर के अलावा कर्नाटक के बीजापुर के साथ ही कुछ क्षेत्रों में होता है। उत्पादन केन्द्रों पर फिलहाल किशमिश बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जयपुर मंडी में नासिक की किशमिश का व्यापार नहीं के बराबर होता है। जयपुर एवं आसपास की मंडियों में सांगली की किशमिश ही अधिक पसंद की जाती है। ज्यादा खट्‌टेपन के कारण नासिक की किशमिश यहां कम आती है।

यह भी पढ़े: स्टॉक लिमिट नहीं हटाई, तो घट जाएगा सरसों का उत्पादन

किसान अंगूर सीधा किशमिश बनवाने के लिए बेच रहे

इस समय अंगूर उत्पादकों को सही भाव न मिलने से किसान अब दूसरा विकल्प देख रहे हैं, वहीं कुछ किसान अंगूर सीधा किशमिश बनवाने के लिए बेच रहे हैं। हालाकि बारिश के कारण अंगूर उत्पादन में कमी भी देखी जा रही हैं, जिसके कारण किशमिश व्यापारी डरे हुए हैं कि किशमिश की पूर्ति होगी या नहीं। कुछ व्यपारियों का कहना हैं कि फरवरी में नई किशमिश बाजार खुलने की उम्मीद हैं।