19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुन: प्रेषित::::सड़क पर गिट्टी डाल अधूरा छोड़ दिया काम, राहगीर परेशान

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 19, 2026

Rajasthan

चावंडिया (बस्सी ). समीपवर्ती चावंडिया ग्राम पंचायत के दीपपुरा गांव से भौन्यावाला 2 किलोमीटर का मार्ग का नवीनीकरण कार्य करीब 4 महीने से किया जा रहा, लेकिन अभी इस मार्ग पर रोडि़यां ही बिछा कर ही छोड़ दिया गया है। अब रोडि़यां सड़क पर बिखर गई, जो राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बनी है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपपुरा गांव से भौन्यावाला तक करीब 2 किलोमीटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में उखड़ी गिट्टियां व जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रही है। क्षेत्र के ज्यादातर राहगीर और वाहन चालक चावंडिया_दीपपुरा मार्ग से होते हुए बस्सी और जयपुर के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं ।स्थानीय निवासी सोनू शर्मा ने बताया कि दीपपुरा से भौन्यावाला मार्ग कई वर्षों से बदहाल था , फिर ग्रामीणों की मांग पर रोड के लिए बजट स्वीकृत हुआ, इसके बाद ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़ कर करीब चार महीने पहले गिट्टी रोड़ी डालकर छोड़ दिया, अब सड़क मार्ग निर्माण कार्य में देरी होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मार्ग बदहाल होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर डामरीकरण की मांग की है l



इनका कहना है _
मैंने अभी तीन_चार चार पहले ही ज्वाइन किया है l शीघ्र ही सड़क मार्ग को दिखाता हूं, जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा l
- शिव कुमार मीणा , एईएन, पीडब्लूडीजमवारामगढ़ ।

फोटो कैप्शन- बस्सी. दीपपुरा गांव से भौन्यावाला 2 किलोमीटर का मार्ग पर बिखरी रोडि़यां।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग