29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरा गांधी नहर का पानी पीएगा रोहट

सब कुछ ठीक रहा तो रोहट के इलाके में जल्द ही इंदिरा गांधी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 12 Dec 2015, 10:38 AM IST

सब कुछ ठीक रहा तो रोहट के इलाके में जल्द ही इंदिरा गांधी नहर का पानी पेयजल के रूप में पहुंचेगा। इसके लिए जिला प्रशासन प्रस्ताव बनाने में जुटा है। जिला कलक्टर ने इस मामले में मुख्य सचिव और मुख्य इंजीनियर के स्तर पर अनुमति लेते हुए तखमीना तैयार करना भी प्रारंभ कर दिया है।
पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट इलाके में पेयजल का संकट प्रत्येक साल खड़ा हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए पाली जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी इस इलाके में पहुंचाने की कवायद की दिशा में कदम बढ़ाया है।

तर होंगे हलक
रोहट इलाके में पेयजल संकट के चलते प्रत्येक वर्ष टैंकर से सप्लाई की जाती है। एेसे में करोड़ों रुपए का खर्च हर साल हो रहा है। यदि रोहट तक इंदिरा गांधी नहर का पर्याप्त पानी पाइप लाइन से आता है तो यहां पेयजल का स्थायी समाधान मिल जाएगा।

सरकार और प्रशासन की मंशा है कि रोहट क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान खोजा जाए। इसी के तहत इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के तृतीय चरण के तहत अभी प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
कुमारपाल गौतम, जिला कलक्टर, पाली