3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरियों की बरसात, टीचर बनने के इंतजार में बैठ बेरोजगारों के लिए एक आैर खुशखबरी

नौकरियों की बरसात, टीचर बनने के इंतजार में बैठ बेरोजगारों के लिए एक आैर खुशखबरी

2 min read
Google source verification
RPSC 2nd Grade Vacancy in rajasthan

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सैकंड ग्रेड शिक्षक के 8162 पदों (NON TSP) के लिए ऑनलाइन आॅवेदन मांगे हैं। आवेदन के याेग्य आैर इच्छुक उम्मीदवार 10 मई से इन पदाें के लिए आवेदन कर सकते हैं। अावेदन की अंतिम तिथि 9 जून है।

आवेदकाें काे देवनागरी लिपि में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आवेदन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 साल है।

उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा से हाेगा। परीक्षा का सेंटर राजस्थान के सभी जिला/संभागीय मुख्यालों में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बारे में आयोग आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सूचना देगा।

विषयवार पदाें का विवरण:
हिन्दी- 1507
अंग्रेजी- 788
विज्ञान- 1128
गणित- 699
सामाजिक विज्ञान- 1878
संस्कृत- 1952
ऊर्दू - 117
पंजाबी- 89
सिन्धी- 04

पदोन्नति के लिए हैड कांस्टेबलों के छह हजार पद स्वीकृत
कांस्टबलों की वरिष्ठता के आधार पर हैड कांस्टेबल बनने का रास्ता अब खुला गया है। सरकार की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने हैड कांस्टेबल के छह हजार पद और स्वीकृत किए हैं। अब नियम में बदलाव होने के साथ ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। अभी कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल बनने के लिए हर किसी को परीक्षा से गुजरना पड़ता है। सरकार ने इसमें बदलाव के लिए पचास प्रतिशत योग्यता से तथा पचास प्रतिशत वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत करने की घोषणा की थी। वर्तमान में हैड कांस्टेबल के करीब ढाई हजार पद खाली हैं। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देने के लिए करीब छह हजार पदों की आवश्यकता थी। इसके लिए गृह विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। इसके आधार पर हैड कांस्टेबलों के पद सृजित किए गए हैं।

बनेंगे 8.5 हजार हैड कांस्टेबल
छह हजार नए पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा करीब ढाई हजार पद पहले से खाली हैं। ऐसे में अब करीब साढ़े आठ हजार कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल बनेंगे। सरकार यह पदोन्नति जल्द पूरी करने वाली है।

आयुर्वेद विभाग- 1497 प्रथम पदोन्नति के पदों पर प्रमोशन
आयुर्वेद विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें विभागीय चिकित्साधिकारियों के नवीन कैडर रिव्यू के अनुसार 1497 सहायक निदेशक तथा वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर पदोन्नत हुए। यह तरक्की विभाग में पहली बार हुई है। विभाग के विशेषाधिकारी श्रीराम तिवाड़ी ने बताया कि पूर्व में विभाग में पदोन्नति के मात्र 81 पद सृजित थे। विभाग की ओर से चिकित्साधिकारियों का कैडर रिव्यू किया जाकर 2133 नवीन पदोन्नति पद सृजित करने की स्वीकृति दी थी। इनमें से 1,497 प्रथम पदोन्नति के पदों पर यह प्रमोशन किया गया है।

Story Loader