जयपुर

अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे 10 लाख रुपए, प्रस्ताव को मंजूरी

डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना में अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख मिलेगी।

less than 1 minute read
Mar 23, 2023
अंतरजातीय विवाह पर मिलेंगे 10 लाख रुपए, प्रस्ताव को मंजूरी

डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना में अंतरजातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक इसमें 5 लाख की राशि मिलती रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित ‘डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ के तहत अंतरजातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे। गौरतलब है कि गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

विशेष योग्यजन से विवाह पर पांच लाख रुपए :

इसी तरह विशेष योग्यजन से विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के तहत अब 5 लाख की सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने राशि में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसमें 80 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन को जीवनसाथी बनाने पर आर्थिक सहायता को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है। गहलोत के इस निर्णय से विशेष योग्यजनों को सम्मान मिलेगा।

Published on:
23 Mar 2023 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर