7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: अमित शाह, ओम बिड़ला और गजेन्द्र सिंह के साथ बैठे सचिन पायलट की फोटो से राजस्थान की राजनीति में उबाल…!

Rajasthan Politics: अमित शाह, ओम बिड़ला और गजेन्द्र सिंह के साथ बैठे सचिन पायलट की फोटो से राजस्थान की राजनीती में उबाल...!

2 min read
Google source verification
Sachin Pilot sitting with Amit Shah

Sachin Pilot sitting with Amit Shah

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की एक फोटो ने राजस्थान की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस फोटो की शुक्रवार को जमकर चर्चा भी होती रही। यह फोटो पंजाब के पूर्व सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल (Prakasha Singh Badal) के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की है। पायलट बादल को श्रद्धांजलि देने पंजाब गए हुए हैं और इसी दौरान की यह फोटो सोश्यल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, लोकसभा ओम बिड़ला (Om Birla) एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि यह प्रोगराम प्रकाशसिंह बादल को श्रद्धांजलि सभा का है, लेकिन इस फोटो को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां हर दिन कोई न कोई सियासी दावपेच चल रहे हैं। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ की ओर से सवाईमाधोपुर एक कार्यक्रम में पायलट और सीएम गहलोत को लेकर दिया गया बयान चर्चाओं में है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ सचिन पायलट की इस तस्वीर ने हंगामा मचा दिया है। सियासी गलियारों में तरह तरह के कयास उछाले जा रहे हैं, फोटो खूब बायरल की जा रही है।

गजेन्द्र सिंह पहले भी दे चुके हैं बयान
पिछले दिनों राजस्थान से सांसद और भाजपा नेता मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh) पायलट को भाजपा में आने का न्योता दे चुके हैं। सिंह का यह बयान पिछले दिना गहलोत और पायलट विवाद के बीच में काफी चर्चा बन चुका है। ऐसे में आज इन दिग्गजों के साथ उनकी फोटो को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

70 साल की राजनीति मिसाल है
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रकाशसिंह बाद की राजनीती की प्रसंसा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर 70 साल का रहा है। प्रकाश सिंह बादल ने जिस तरह की राजनीति की वह हम सभी के लिए एक मिसाल है। उन्होंने पंजाब की राजनीति में और देश की राजनीति में हमेशा अपना नाम बनाए रखा है।